आज का राशिफल, 26 सितंबर 2024
गुरुवार का दिन विशेष है। ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के लिए खुशियों का आगमन होगा, वहीं कुछ को सतर्कता से काम लेना होगा। जानें सभी राशियों का हाल:
मेष राशि (Mesh Rashi)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विवाद से बचें और धैर्य बनाए रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे हो सकते हैं।
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ हानिकर साबित हो सकता है। जल्दबाजी से काम न करें। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना लाभदायक होगा। वाहन खरीदने की योजना को फिलहाल टालें।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि के जातकों को कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। वाहन मांग कर चलाने से नुकसान हो सकता है। व्यापार में धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए साझेदारी से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी से काम करने का है। नए लेन-देन और साझेदारी पर विचार करते समय सतर्क रहें। पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करें।
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन शांतिपूर्ण रहेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है, जिससे परेशानी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। कोई बड़ा वादा करने से पहले विचार करें।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। नए घर या संपत्ति खरीदने का सपना साकार हो सकता है। पुराना लेन-देन परेशानी का कारण बन सकता है।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल है। अपरिचित लोगों से दूरी बनाए रखें। परिवार में किसी के विवाह की बात पक्की होने से खुशी का माहौल रहेगा।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए कानूनी मामलों में दिन अच्छा रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। पैतृक संपत्ति मिलने से खुशी होगी। उच्च शिक्षा की दिशा में विद्यार्थी सफल होंगे।
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला है। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास है। पुरानी चिंताएं दूर होंगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी से सरप्राइज मिलने की संभावना है।
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि के जातकों को आज परिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। काम को लेकर मन में उलझन रहेगी। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें।
Discover more from पाएं देश और दुनिया की ताजा खबरें
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
primer-8
вартість просування сайту