आख़िर तक – एक नज़र में
- 3 मार्च 2025, सोमवार: ग्रहों की चाल से कुछ राशियों को मिलेगी खुशी।
- मेष राशि वालों को काम में वाहवाही मिलेगी, पर परेशान रह सकते हैं।
- वृषभ राशि वालों को अनुभवों का लाभ, विवाह संबंधी बाधाएं दूर होंगी।
- मिथुन राशि वालों की व्याकाग्रता बढ़ेगी, धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
- कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान देना होगा।
आख़िर तक – विस्तृत समाचार
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal), 3 मार्च 2025: सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा? ग्रहों की चाल आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी? मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन – सभी 12 राशियों का आज का राशिफल जानने के लिए आगे पढ़ें।
मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj ka Rashifal): मेष राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में पूरा ध्यान दें। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा। धन संबंधित मामलों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। आप अपने घर के कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrisabh Rashi Aaj ka Rashifal): वृषभ राशि के जातको को अपने अनुभवो का लाभ मिलेगा। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे वाद विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है। आप नौकरी में बदलाव की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप समय रहते पूरा करेंगे।
मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj ka Rashifal): मिथुन राशि के जातक को कोई एक साथ कई काम हाथ लगने से उनकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप अपने महत्वपूर्ण कामों को पूरा करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी धार्मिक कार्यों में काफी रुचि रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj ka Rashifal): कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला जुला रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आप इधर-उधर बैठकर समय व्यतीत करेंगे, तो इससे आपके काम लटकेंगे। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे।
सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj ka Rashifal): सिंह राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गयी थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने कामों को आज पर टालने से बचें। किसी कानूनी मामले में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहना होगा।
कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj ka Rashifal): कन्या राशि के जातको को एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करना होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। कारोबार में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी उन्हें सफलता हासिल होगी। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा।
तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal): तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ नया करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके आसपास में कोई वाद विवाद होने की संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, लेकिन इससे आपके रिश्ते में दरार आएगी।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrischik Rashi Aaj ka Rashifal): वृश्चिक राशि के जातकों के रिश्ते में टेंशन रहने से समस्याएं बढ़ेगी। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटाये, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। सिंगल लोगों की लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें, जिससे आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। आपको किसी पुरानी समस्या के उभरने से अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj ka Rashifal): धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी टेंशन बढ़ेगी। भावनाओं में बहकर आपको किसी से कोई वादा नहीं करना है।
मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj ka Rashifal): मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बेवजह ना बोले। आप अपनी मनपसंद चीजों का आनंद लेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको कुछ आदतों में बदलाव लाने से समस्या बढ़ सकती है।
कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj ka Rashifal): कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपका कोई सहयोगी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। मित्रों के साथ आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप यदि किसी दुकान फैक्ट्री आदि की खरीदने व बेचने बेचने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको जरूरी कागजातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे।
मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj ka Rashifal): मीन राशि के जातकों को आज अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आप कार्य क्षेत्र में अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें। जीवन साथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने लिए गए डिसीजन को लेकर पछतावा होगा। माताजी यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही है, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें।
आख़िर तक – याद रखने योग्य बातें
- आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशी लेकर आएगा तो कुछ को सावधान रहने की आवश्यकता है।
- मेष राशि के जातकों को चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
- वृषभ राशि के जातकों को अपने अनुभवो का लाभ मिलेगा।
- मिथुन राशि के जातकों को कोई एक साथ कई काम हाथ लगने से उनकी व्याकाग्रता बढ़ेगी।
- कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला जुला रहने वाला है।
Discover more from पाएं देश और दुनिया की ताजा खबरें
Subscribe to get the latest posts sent to your email.